पिता की मौत पर भावुक होकर मनप्रीत बादल ने लोगो से की ये अपील

Edited By Tania pathak,Updated: 15 May, 2020 12:11 PM

manpreet badal appealed to people to get emotional on father s death

अपने फेसबुक पर लिखा है कि उनके परिवार और उनको मिली हमदर्दी और सहायता संदेशों से वह बेहद प्रभावित हुए है...

फरीदकोट (सेतिया): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के  पिता गुरदास बादल का गुरूवार देर रात देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज श्री मुक्तसर साहब जिले के गांव बादल में दोपहर 1.00 बजे किया जायेगा परन्तु मनप्रीत बादल की तरफ से कोरोना वायरस के मद्देनज़र लोगों को निजी तौर पर उन के पिता की अंतिम विदाई में शामिल न होने की ख़ास अपील की गई है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि उनके परिवार और उनको मिली हमदर्दी और सहायता संदेशों से वह बेहद प्रभावित हुए है।

PunjabKesari
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के पिता गुरदास बादल की हालत गंभीर होने के कारण उन को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरदास बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई हैं। करीब डेढ़ महीना पहले ही गुरदास बादल की पत्नी हरमिन्दर कौर की बीमारी कारण मौत हो गई थी, जिस के बाद गुरदास बादल को अपने जीवन साथी के चले जाने का बड़ा सदमा लगा। गुरदास बादल की पहले भी सेहत बिगड़ने कारण उन को अप्रैल के महीने में भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!