Punjab में बड़ी वारदात, चलती पार्टी में युवक की बेरहमी से ह'त्या

Edited By Urmila,Updated: 15 Dec, 2025 01:55 PM

majitha youth party

खबर मिली है कि थाना मजीठा के गांव गालोवाली कॉलोनी में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मजीठा (पृथीपाल हरियां): खबर मिली है कि थाना मजीठा के गांव गालोवाली कॉलोनी में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गालोवाली कॉलोनी के एक घर में पार्टी चल रही थी, तभी कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने करीब 30 साल के युवक सरबजीत सिंह उर्फ साबी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक अपनी नानी के घर रहता था।

crime

मजीठा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बारे में जब एस.एच.ओ. मजीठा कर्मपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!