भ्रष्टाचार मामले में मान सरकार सख्त, आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के 15 मामलों की जांच शुरू

Edited By Vatika,Updated: 09 Feb, 2023 09:13 AM

maan government in action

15 अन्य मामलों पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

जालंधर(धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बनी सरकार द्वारा पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शुरू की गई जांच में कई केस दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान सरकार ने विजीलैंस ब्यूरो को पूर्व मंत्रियों व कुछ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के 15 अन्य मामलों पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी हलकों का मानना है कि विजीलैंस ब्यूरो ने जहां पूर्व मंत्री डा. साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामलों को लेकर नया केस दर्ज किया है वहीं 15 अन्य केसों की वैरीफिकेशन भी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू कर दी गई है। इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्यूरो को मैरिट के आधार पर काम करने के लिए कहा हुआ है। भगवंत मान सरकार अब तक पूर्व मंत्रियों भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा सहित कइयों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और इन मामलों में उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है परंतु साधु सिंह धर्मसोत की 2 केसों में गिरफ्तारियां हुई है।

आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य पूर्व मंत्री भी सहम गए है जिनकी वैरीफिकेशन का कार्य विजीलैंस ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ पूर्व अकाली मंत्रियों के खिलाफ भी वैरीफिकेशन का काम चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!