सरेबाजार सास की शर्मनाक करतूत, बाहर से गुंडे मंगवाकर बहू से की सारी हद पार...

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2024 10:34 AM

ludhiana panic situation

चौक में उस समय माहौल गर्मा गया जब एक सास ने बाहर से गुंडे मंगवाकर अपनी बहू,

लुधियाना: चंडीगढ़ रोड जमालपुर नजदीक चिड़ी चौक में उस समय माहौल गर्मा गया जब एक सास ने बाहर से गुंडे मंगवाकर अपनी बहू, उसके भाई व पिता की बुरी तरह मारपीट करवाई।

PunjabKesari

दुकानदारों ने सड़क पर जब गुंडों को महिला व उसके भाई, पिता से बुरी तरह मारपीट करते हुए देखा तो उनकी मदद के लिए आगे आए। इस दौरान गुंडों ने दुकानदारों के साथ भी गुंडागर्दी करनी चाही तो इकट्ठे हुए दुकानदारों ने गुंडों की जैसे ही खातिरदारी करनी शुरू की तो वे तथा उवके साथ आई सासू मां मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों का कहना है कि चौक में एक बेहड़ा है जहां पीड़ित लड़की रहती है। आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता है। पिता शक्लदेव, भाई सौरव कुमार का आरोप है कि जब से बेटी माही की शादी हुई है, ससुराल वाले उसेसे दहेज के लिए मारपीट करते हैं। पीड़िता माही देवी का आरोप है सास उसे पति से मिलने से भी रोकती है।

आज जब उसने पति से बात करनी चाही तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जब उसके पिता व भाई मौके पर पहुंचे तो सास ने बाहर से गुंडे मंगवाकर उनकी भी बुरी तरह मारपीट की। यहां तक कि उनके कपड़े फाड़ डाले व मोटरसाइकिल तोड़ डाला। अगर बाजार के दुकानदार उनकी मदद को नहीं आते तो गुंडों व सास ने उन लोगों को मार ही देना था। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। जमालपुर पुलिस थाने के इंचार्ज कुलबीर सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला आदि की शिकायत मिल गई है। मामला दर्ज करके आगे की कार्ररवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!