Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 03:33 PM

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बीती रात थाना सलेम टाबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू का तबादला पुलिस लाइन में कर दिया है।
लुधियाना (अनिल): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बीती रात थाना सलेम टाबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू का तबादला पुलिस लाइन में कर दिया है। इसके बाद इंस्पेक्टर जसबीर सिंह गिल को थाना सलेम टाबरी का नए प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाने का कार्यभार संभालने के बाद आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह गिल ने बताया कि इलाके में नशा तस्करों और कानून की उल्लंघना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अगर उनके इलाके में कोई भी व्यक्ति गलत काम करता है तो उसकी सूचना तुरंत उनके सरकारी नंबर पर दी जाए ताकि आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके। थाने का कार्यभार संभालने के बाद आज इलाके की समाजसेवी राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा इंस्पेक्टर जसबीर सिंह का सम्मान किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here