Ludhiana : पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी, लगाया लाखों रुपए का चूना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2024 11:50 PM

ludhiana fraud in the name of getting recruited in punjab police

पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के नाम पर 21 लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोप में थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने धारा-420 के तहत केस दर्ज किया है।

लुधियाना (ऋषि): पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के नाम पर 21 लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोप में थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने धारा-420 के तहत केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी बलदेव सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान भिंदर सिंह सोढी निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस को 14 मार्च 2024 को दी शिकायत में गुरमिंदर सिंह निवासी बरनाला ने बताया कि उक्त आरोपी ने बताया कि उसकी पंजाब सरकार में बड़े ऑफिसरों के साथ अच्छी जान-पहचान है जिसके बाद सिपाही भर्ती करवाने के सपने दिखाए और मेजर सिंह व जोगिंदर सिंह से 21 लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन न तो भर्ती करवाया और न ही पैसे वापस किए जिसके बाद इंसाफ के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!