Edited By Kalash,Updated: 19 Mar, 2026 10:41 AM

जनकपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 7 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
लुधियाना (राज): जनकपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 7 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक, पिता सुदाम हुसैन ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका मासूम बेटा साबिर हुसैन, जिसकी उम्र महज 7 साल है, बीते दिन 18 मार्च को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। वह जनकपुरी की गली नंबर 6½ में स्थित मौलवी साहब के पास तालीम लेने जा रहा था।
बदनसीब पिता ने बताया कि मासूम साबिर न तो ट्यूशन पढ़ने पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। जब काफी देर होने के बाद भी बच्चा घर नहीं आया, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिवार ने हर उस जगह सगे-संबंधियों और दोस्तों के घरों में भी तलाश की गई, लेकिन मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है और उसे अपनी नाजायज हिरासत में कहीं छिपाकर रखा हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मासूम का कुछ पता चल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here