Edited By Urmila,Updated: 23 Nov, 2022 01:18 PM

परेशान डिपो होल्डर लाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है।
चंडीगढ़ (हांडा) : आप नेता हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ विधान सभा दिड़बा से आजाद उम्मीदार के तौर पर लड़ने वाले डिपो होल्डरों का 8 महीनों में 3 बार लाइसेंस रद्द कर दिया है। बड़ी बात यह है कि लाइसेंस उस अधिकारी द्वारा रद्द किया गया है जिसने 2 बार पहले लाइसेंस बहाल भी किया था।
परेशान डिपो होल्डर लाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। याचिका में हरपाल सिंह चीमा को मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार हरपाल सिंह चीमा और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रमुख को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here.