Edited By Kamini,Updated: 19 Jan, 2023 03:19 PM

4 महिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' चल रही है। पिछले कुछ दिनों से ये यात्रा पंजाब पहुंची है।
पटियाला: 4 महिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' चल रही है। पिछले कुछ दिनों से ये यात्रा पंजाब पहुंची है। आज पटियाला पहुंची यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का पंजाब में आखिरी दिन है। उन्होंने इस दौरान पंजाबियों का दिल से धन्यवाद किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और आर.एस.एस. ने लोगों में डर फैला रखा है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं। एक भाषा बोलने वालों को दूसरी भाषा बोलने वालों से लड़ाते हैं। हिंसा, नफरत और डर फैलाया जा रहा है। जाति, भाषा, धर्म, के नाम पर देश को बांटा जा रहा है।
बीजेपी किसानों के खिलाफ कानून लेकर आई है। यही नहीं बीजेपी की नीतियां डर पैदा कर रही हैं। अग्निवीर योजना, नोटबंदी, जी.एस.टी., खेती कानून को लेकर डर पैदा किया गया है। राहुल ने कहा कि ऐसा लिए किया जाता है कि क्योंकि डर के माहौल में नफरत फैलाना आसान होता है। ये पार्टिया लाखों रूपए लोगों से ऐसे ही छीन लेते हैं। यह भारत जोड़ो यात्रा पार्टी ने लोगों में एक करने, डर दूर करने के लिए शुरू की है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। इस बीच यह भी कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में पंजाबियों ने बहुत मदद की है जिसके लिए उनका धन्यवाद
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा किअब दिल्ली के परांठों से काम नहीं चलेगा, दिल्ली जाकर उन्हें पंजाब वाला सरसो का साग, मक्की की रोटी नहीं मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि वह सी.एम. मान और अरविंद केजरीवाल में बहुत फर्क है। एक बार फिर उन्होंने कहा कि भगवंत मान उन्हें अच्छे लगते हैं लेकिन पंजाब की राजनीति को पंजाब से चलाओ। यह भी कहा कि वह सी.एम. मान की रिस्पेक्ट करते हैं लेकिन पंजाब की राजनीति को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वह गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here