कुराली: मंदिर में पुजारी ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Edited By Vaneet,Updated: 12 Mar, 2020 03:43 PM

kurali pujari suicide

शहर में स्थित नगर खेड़ा मंदिर में एक पुजारी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुजारी की पहचान नीतीश शर्मा (29) ...

कुराली: शहर में स्थित नगर खेड़ा मंदिर में एक पुजारी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुजारी की पहचान नीतीश शर्मा (29) के तौर पर हुई है जो परिवार सहित पिछले 35 सालों से कुराली में रह रहा था। इस नौजवान पुजारी की मौत के बाद शहर में गम का माहौल छाया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि वह सुबह थाने में तैनात थे। कुछ लोग उनके पास थाने में आए व उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी नितीश शर्मा ने मंदिर में ही बने एक कमरे में पंखे वाली हुक में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने मंदिर में जाकर शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पातल खरड़ भेज दिया। उनके परिवार ने पुलिस को बताया कि उनको किसी पर कोई शक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने 174 की कारवाई की है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!