मातम में बदली नए साल की खुशियां, पतंग उड़ा रहे बच्चे के साथ घटा दर्दनाक हादसा

Edited By Kalash,Updated: 31 Dec, 2025 05:40 PM

kite flying tragic accident child death

पतंग उड़ाते समय घर की छत्त से गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत होने का अति दुखदायक समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला (साहिल): पतंग उड़ाते समय घर की छत्त से गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत होने का अति दुखदायक समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में मृतक बच्चे अज्ञापाल पुत्र दलबीर सिंह निवासी बैंक कॉलोनी, बटाला के दादा जैमल सिंह ने बताया कि बच्चा घर की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था कि इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी गर्दन में चोट आ गई। 

इसके बाद बच्चे को उपचार हेतु बटाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे अमृतसर रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। उधर इस घटना से जहां इलाके में मातम छाया हुआ है, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!