शादी से ठीक पहले दुल्हा-दुल्हन हुए Kidnap, जानिए क्या है मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jul, 2021 02:17 PM

kidnap bride and groom before marriage

इसके बाद लड़की ने कहा कि अगर उसकी शादी नहीं करवाई तो वह खुदखुशी कर लेगी। इसलिए उन्होंने दोनों की......

जगराओं(भंडारी): जगराओं से थोड़ी दूर मोगा साइड की ओर स्थित कोठे बगु जगराओं के एक गुरुद्वारा सहिब में विवाह करवाने आए प्रेमी जोड़े को लड़की वालों के परिवार द्वारा विवाह से पूर्व ही गुरुद्वारे से अगवा करके ले जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बस स्टैंड की प्रभारी कमलदीप कौर ने पुलिस पार्टी सहित मौका पर पहुंच कर घटना का विवरण प्राप्त किया।

पुलिस चौकी बस स्टैंड जगराओं में 22 वर्षीय लड़का जग्गा सिंह के पिता के बयान पर पुलिस ने लड़की वालों व अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। लड़के के पिता पूर्ण सिंह वासी बुट्टर ने बयान में बताया कि उसका लड़के के मोगा की रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। वह लड़की के पिता से दोनों की शादी के बारे में बातचीत भी करते रहे, लेकिन वो नहीं माने।

इसके बाद लड़की ने कहा कि अगर उसकी शादी नहीं करवाई तो वह खुदखुशी कर लेगी। इसलिए उन्होंने दोनों की शादी करवाने के लिए वे गुरुद्वारा चले गए। वहां पर लड़की के गांव का एक पूर्व सरपंच तथा लड़की के रिश्तेदार आ पहुंचे तथा लड़के से मारपीट करके दोनों को अगवा करके ले गए। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पूर्व सरपंच लड़की के रिश्तेदार व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!