जालंधर में बैटरी ऑटो की JCB से टक्कर, ऑटो चालक की हालत गंभीर

Edited By Kalash,Updated: 07 Jan, 2026 03:16 PM

jcb and battery auto accident

बबरीक चौक इलाके में बैटरी ऑटो ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो जाने की खबर सामने आई है।

जालंधर : गत देर शाम बबरीक चौक इलाके में बैटरी ऑटो ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बैटरी ऑटो जेसीबी मशीन के टायर से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि बैटरी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।    

इस संबंध में जानकारी देते हुए जेसीबी चालक ने बताया कि बबरीक चौक के पास बैटरी ऑटो चालक ओवरटेक ने करने की कोशिश की। इस दौरान ऑटो जेसीबी के टायर से टकरा कर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू की। वहीं हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जेसीबी चालक तेज रफ्तार से जा रहा था। पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!