Jalandhar : पुलिस कांस्टेबल की गोलियां लगने से मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Aug, 2024 05:02 PM

jalandhar police constable killed by gunshot

शहर में कॉन्स्टेबल की गोलियां लगने से मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका बबरीक चौक के पास पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की गोलियां लगने से मौत हो गई है। हादसा उस समय घटा, जब कांस्टेबल कार्बाइन साफ कर रहा था।

जालंधर : शहर में कॉन्स्टेबल की गोलियां लगने से मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका बबरीक चौक के पास पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की गोलियां लगने से मौत हो गई है। हादसा उस समय घटा, जब कांस्टेबल कार्बाइन साफ कर रहा था। मृतक की पहचान रमणीक सिंह (48) निवासी रामदास नगर चौगिट्टी के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार रमणीक सिंह को पी.ए.पी. से रिंकू पंडित की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, जिसकी आज कार्बाइन साफ करते समय गोलियां लगने से मौत हो गई है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मृतक रमणीक के घर में मातम का माहौल छा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!