Jalandhar : शहर में देर रात Firing, हमलावरों ने वकील के घर में चलाई गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2024 10:43 PM

jalandhar firing in the city late at night

शहर में देर रात फायरिंग की घटना का सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर में स्थित इलाका गुजराल नगर में देर रात कुछ हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग हुई है, जिसके बाद इलाके में दहशत...

जालंधर : शहर में देर रात फायरिंग की घटना का सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर में स्थित इलाका गुजराल नगर में देर रात गोलियां चलीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों द्वारा एक वकील के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग हुई है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हमलावरों ने दो गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं इस बारे जानकारी देते पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि गुजराल नगर में कुछ हमलावरों ने एक वकील के घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद वह तुरन्त अपनी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पुहंचे और घटना की छानबीन जारी है। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!