अमृतसर से जालंधर सप्लाई करने आया था शराब, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Feb, 2021 12:16 PM

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सी.आई.ए. स्टाफ...
जालंधर: सी.आई.ए. स्टाफ (देहाती) ने नाकाबंदी के दौरान एक छोटे हाथी की चैकिंग की तो उसमें 540 पेटी (4 लाख 5 हजार एम.एल.) शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. शाम सिह मुल्तानी ने करतारपुर से किशनगढ़ को जाती रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी कि पुलिस ने छोटे हाथी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से शराब की 540 पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस ने गाड़ी चालक कृष्ण कांत पुत्र मनोज दुबे निवासी दोआबा चौक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला है कि शराब तस्कर अमृतसर से शराब लाया था और इसकी जालंधर में सप्लाई होनी थी। आरोपी के खिलाफ थाना 8 में पहले भी शराब तस्करी के 2 केस दर्ज हैं। इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के किन लोगों के साथ लिंक है।
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
Related Story

नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, हेरोइन सप्लाई करने जा रहा नशा तस्कर काबू

अमृतसर में नवरात्रों को लेकर कड़ी सुरक्षा, शहरभर में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

नवरात्रि के मद्देनजर अमृतसर में हाई अलर्ट, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों के बीच अमृतसर DC का आया बड़ा बयान, पढ़ें...

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में GST की रेड, पुलिस के साथ पहुंची टीम से मचा हड़कंप

जालंधर में पुलिस की दबंगई? महिला को बालों से खींचा, CCTV में कैद घटना

जालंधर वासी दें ध्यान! पैट्रोल-डीजल और LPG को लेकर DC का आया बड़ा बयान

DM Suicide Case: अमृतसर पुलिस स्टेशन में जुटे बड़े नेता, लालजीत भुल्लर के खिलाफ FIR की मांग तेज

लालजीत सिंह भुल्लर को लेकर अमृतसर पहुंची पुलिस टीम, कल कोर्ट में होगी पेशी

जालंधर में नहीं चला ‘ACP मामा’ का रौब, बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक को पुलिस ने सिखाया सबक