Ludhiana: महिला से iPhone-15 झपटने वाला बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2026 02:34 PM

iphone 15 snatcher arrested

कमिश्नरेट पुलिस लाइन के सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से उसका महंगा आईफोन-15 झपटने वाले बाइक सवार शातिर स्नैचर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस लाइन के सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से उसका महंगा आईफोन-15 झपटने वाले बाइक सवार शातिर स्नैचर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 

पुलिस को दिए बयानों में मोहिनाहंसी ने बताया कि वह पुलिस मुलाजिम है और बीते 20 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे वह सांझ केंद्र (पुलिस लाइन, लुधियाना) में एक मीटिंग अटेंड करने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह पुलिस लाइन के गेट नंबर 03 के पास पहुंची, तभी पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तेजी से आया। आरोपी ने पलक झपकते ही पीड़िता के हाथ में पकड़ा हुआ आईफोन-15 झपट लिया और तेजी से रोज गार्डन की तरफ फरार हो गया।

वारदात के तुरंत बाद पीड़िता व आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे स्नैचर की मोटरसाइकिल का नंबर (PB-10-KM-5768) नोट कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। शिकायत मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पीड़िता से झपटा गया आईफोन-15 बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने शहर में अन्य किन-किन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!