स्टूडैंट पर चाकू से जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2022 05:56 PM

in particular the action was taken in the following circumstances

एक स्टूडैंट पर किर्च के साथ हमला करके उसे जख्मी करने वाले अभियुक्तों खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है।

गुरदासपुर (हेमंत): एक स्टूडैंट पर किर्च के साथ हमला करके उसे जख्मी करने वाले अभियुक्तों खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है।

सहायक सब इंस्पैक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि विकास मोहन पुत्र दविंद्र मोहन बारहवीं क्लास में सी.सै. स्कूल गुरदासपुर में पढ़ता है। 9 मई को स्कूल से छुट्टी करके जब वह अपने घर को जाने के लिए बस स्टैंड गुरदासपुर पहुंचा तो उसका आरोपी गुजिंद्र कुमार पुत्र राम परवेस के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुरजिंद्र ने अपनी किर्च निकाल कर उसे मार देने की नीयत से अपने दोस्तों साथ मिलकर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास मोहन की शिकायत पर 5 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!