Punjab: अगर आप भी बनना चाहते हैं अग्निवीर, तो पहुंचे जालंधर, जानें पूरी Detail

Edited By VANSH Sharma,Updated: 03 Oct, 2025 11:10 PM

if you also want to become an agniveer then reach jalandhar

पंजाब में अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है।

जालंधर: पंजाब में अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बीएसएफ मुख्यालय, जालंधर में 8 से 16 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में जालंधर, होशियारपुर, तरनतारन, कपूरथला और एसबीएस नगर के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती विशेष रूप से 13 अक्टूबर को आयोजित होगी। इस भर्ती में भाग लेने की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष है और सेवा की कुल अवधि 4 वर्ष होगी। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ शारीरिक मानक तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवार की 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुषों के लिए सीना कम से कम 77 सेंटीमीटर होना जरूरी है।

शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) में 1.6 किलोमीटर दौड़, 10 पुल-अप, जिग-ज़ैग बैलेंस, लंबा कूद और 9 फीट चौड़ी खाई पार करना शामिल होगा। मेडिकल टेस्ट में आंख, कान और दांत स्वस्थ होने चाहिए और शरीर पर कोई गंभीर चोट या दाग नहीं होना चाहिए। लिखित परीक्षा MCQ आधारित होगी, जिसमें कुल 50 प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 1 घंटा का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों के लिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर से आवेदन किया जा सकता है। इस रैली में लगभग 6,000 उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है।

भर्ती का आयोजन राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय जालंधर, 11 कोर और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय पर भर्ती रैली में शामिल होकर अपने करियर की नई दिशा तय कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!