इंसानियत शर्मसार, 14 वर्षीय नाबालिगा ने दिया बच्चे को जन्म

Edited By Kamini,Updated: 06 Oct, 2022 03:49 PM

humanity embarrassed 14 year old minor gave birth to a child

मलोट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

मलोट (शाम जुनेजा) : मलोट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने समय से पहले मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कबरवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कबरवाला थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बात करते हुए कहा कि एस.सी. समुदाय से संबंधित सीधी-सादी और बहरी विधवा अपनी इकलौती नाबालिग बेटी के साथ रहती थी। कल गांव की महिला सरपंच के पति ने पुलिस को सूचना दी कि नाबालिग लड़की ने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस संबंध में महिला सब इंस्पेक्टर पुष्पा रानी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया और पहले उसे सरकारी अस्पताल आलमवाला और फिर मलोट में भर्ती कराया।

जिसके बाद गंभीर हालत में उसे श्री मुक्तसर साहिब सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने मृत बच्चे को पोस्टमॉर्टम के लिए मलोट के सरकारी अस्पताल में रखवाया। इस संबंध में कबरवाला थाने की पुलिस ने हरजिंदर सिंह के खिलाफ 376 आई.पी.सी. और पैक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गया है। सिविल अस्पताल मलोट के एस.एम.ओ. डॉ. सुनील बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बच्चे का डी.एन.ए. पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!