Punjab: जेल में बंद 40 वर्षीय कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2026 05:13 PM

punjab 40 year old prisoner dies in jail

केंद्रीय जेल में पिछले करीब 7 साल से बंद 40 वर्षीय कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कैदी की हालत खराब होने पर जेल प्रशासन उसे पहले जेल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

कपूरथला: केंद्रीय जेल में पिछले करीब 7 साल से बंद 40 वर्षीय कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कैदी की हालत खराब होने पर जेल प्रशासन उसे पहले जेल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव मूसा, थाना भुलत्थ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें कैदी की मौत की सूचना सिविल अस्पताल के माध्यम से मिली। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि नरिंदर सिंह के खिलाफ धारा 376 समेत अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से कपूरथला केंद्रीय जेल में बंद था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!