सिविल अस्पताल के बाहर गुंडागर्दी, बेखौफ होकर 2 युवकों को किया जख्मी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2022 10:31 PM

hooliganism outside civil hospital

लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर एक दर्जन से अधिक गुंडों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की घटना को अंजाम दिया गया।

लुधियाना : लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर एक दर्जन से अधिक गुंडों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की घटना को अंजाम दिया गया। गुंडों ने सरेआम 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद हमलावरों ने जिस तरह से बेखौफ हो कर घटना को अंजाम
दिया है, इससे तो यही लगता है कि उनके मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। इसके साथ ही शहर में पुलिस प्रशासन पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। 

घायल गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि रात को वह अपने दोस्त के साथ अन्य दोस्तों से मिलने जा रहा था तो अस्पताल के बाहर 15-20 लड़कों ने पहले उनकी एक्टिवा पर प्रहार किया, जिसके बाद विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला किया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंची और घटना की छानबीन में जुट गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!