Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Sep, 2026 08:34 PM

आज बाद दोपहर मोगा-जालंधर रोड पर तेज रफ्तार बस तथा कार के मध्य हुई जबरदस्त टक्कर में कार सवार 2 युवकों के घायल होने का पता चला है लेकिन कार के एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई, जिन्हें घायल हालत में अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।
मोगा (आजाद) : आज बाद दोपहर मोगा-जालंधर रोड पर तेज रफ्तार बस तथा कार के मध्य हुई जबरदस्त टक्कर में कार सवार 2 युवकों के घायल होने का पता चला है लेकिन कार के एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई, जिन्हें घायल हालत में अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।
हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डरोलीभाई निवासी हरमनजोत सिंह तथा सतनाम सिंह जो अपनी कार में सी.एन.जी. भरवाने के लिए मोगा के अमृतसर रोड पर पंप पर जा रहे थे, तो उसी समय एक तेज रफ्तार बस के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने कहा कि घायलों के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।