अमृतपाल सिंह की चुनौती को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Edited By Urmila,Updated: 31 Jul, 2024 10:20 AM

hearing in high court today on the challenge of amritpal singh

पंजाब दे वारिस व खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

पंजाब डेस्क: पंजाब दे वारिस व खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एन.एस.ए. को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अमृतपाल ने कहा कि एन.एस.ए. की समयावधि बढ़ाना एक तरह से असंवैधानिक है। उसने कहा कि उस पर एन.एस.ए. लगाना सरासर गलत है। इसकी सुनवाई आज चीफ जस्टिस की कोर्ट में होगी। बता दें कि गत दिन अमृतपाल सिंह की चुनौती को लेकर सुनवाई हुई थी कि याचिका में कई तरह की खामियां पाई गईं। सरकारी वकील ने बताया कि याचिका में अमृतपाल के माता-पिता की आयु व पता सही नहीं हैं जिसके चलते उधर, अमृतपाल के वकील ने कोर्ट से थोड़ा समय मांगा है था। इसके बाद कोर्ट ने अमृतपाल की सुनवाई टाल दी और अगली सुनवाई 31 जुलाई का समय तय किया था। 

फिलहाल एक साल से अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और अपने परिवार से दूर है। वहीं खड़ूर साहिब से एक निर्दलीय उम्मीदवार रहे विक्रमजीत सिंह ने अमृतपाल की एम.पी. सीट को चुनौती दी है। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र में दी जाने वाली जानकारियां जाहिर नहीं की गई हैं। नामांकन पत्र में फंड, दान, खर्च, वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थलों का प्रयोग, चुनाव कमिश्नर की मंजूरी के बिना सोशल मीडिया पर प्रचार, बिना इजाजत के चुनाव सामग्री छपवाई गई है। अमृतपाल सिंह ने चुनाव संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है। उनका नामांकन पत्र अधूरा है जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई अगस्त महीने की 5 तारीख को होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!