स्वास्थ्य विभाग का 'कारनामा': 30 अक्तूबर को जारी पत्र पर डाल दी '30 नवम्बर' की तारीख!

Edited By Kalash,Updated: 05 Nov, 2026 10:15 AM

health department blunder

सेहत विभाग और उसके कारनामों से तो शहरवासी वाकिफ ही हैं, लेकिन इस बार दफ्तर सिविल सर्जन, अमृतसर के ‘साहबों’ ने लापरवाही की ऐसी मिसाल पेश की है

अमृतसर (सोनी): सेहत विभाग और उसके कारनामों से तो शहरवासी वाकिफ ही हैं, लेकिन इस बार दफ्तर सिविल सर्जन, अमृतसर के ‘साहबों’ ने लापरवाही की ऐसी मिसाल पेश की है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। मामला श्री राम आश्रम (106 प्रीतम नगर, 100 फुटी रोड, सुल्तानविंड रोड) में दीवाली व भईया दूज के अवसर पर आने वाले साधु-संतों व श्रद्धालुओं के लिए 05.11.2026 से 11.11.2026 तक डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की ड्यूटियां लगाने से जुड़ा है। बीते 30 अक्तूबर को जारी किए गए इस दफ्तरी आदेश (नंबर: 1508) पर दफ्तर के अफसरों ने ऐसी 'अद्भुत दूरदर्शिता' दिखाई कि आदेश की तारीख ही "30-11-26" लिख डाली।

नवम्बर आने से पहले ही पार कर दिया पूरा महीना!

विभाग ने जिस काम की ड्यूटी 5 नवम्बर से 11 नवम्बर के बीच लगाई है, उसके आधिकारिक पत्र पर ही 30 नवम्बर की तारीख दर्ज है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अमृतसर स्वास्थ्य विभाग 'टाइम ट्रैवल' करके एक महीना आगे की तारीख में काम कर रहा है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सियों पर बैठकर लापरवाही में बिना देखे ही कलम चला रहे हैं?

किसकी लापरवाही, कौन जिम्मेदार?

सरकारी दफ्तरों में कागजों पर गलतियां होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य प्रशासनिक दफ्तर से ऐसी बुनियादी और हास्यास्पद चूक होना विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। सवाल है कि क्या अधिकारियों ने दस्तखत करने से पहले पत्र को पढ़ने की जहमत भी नहीं उठाई? या फिर बाबू से लेकर सिविल सर्जन तक पूरा दफ्तर ही गहरी नींद में सो रहा है? लोग अब चुटकी ले रहे हैं कि जब विभाग आदेश जारी करने की तारीख तक सही नहीं देख पाता, तो वे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने में कितनी सतर्कता बरतते होंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!