हरसिमरत कौर बादल 28 सितंबर को मीटिंग दौरान वर्करों को करेंगी संबोधन

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Sep, 2020 03:52 PM

harsimrat kaur badal will address workers during the meeting

उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में किसानी मसलों पर विचार करने उपरांत आगे वाली रणनीति तैयार करेंगे...

श्री मुक्तसर साहब (पवन तनेजा, ऋणी): किसानी मसलों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वर्करों की तरफ से 28 सितंबर को मीटिंग रखी गई है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल विशेष तौर पर पहुंचेगी और वर्करों को संबोधन करेंगे। यह जानकारी देते शिरोमणि अकाली दल के ज़िला प्रधान और विधायक कंवरजीत सिंह ने बताया कि 28 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 10 बजे स्थानीय भाई महा सिंह दीवान हाल में मीटिंग रखी गई है, जिसको पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संबोधन करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में किसानी मसलों पर विचार करने उपरांत आगे वाली रणनीति तैयार करेंगे। विधायक ने हलके समूह नेताओं, सर्कल प्रधानों, अधिकारियों और वर्करों को इस मीटिंग में समय पर पहुंचने की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!