बड़ी खबर: किसान जत्थेबंदियों ने गुरनाम सिंह चढूनी को 7 दिन के लिए किया सस्पेंड

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Jul, 2021 06:42 PM

gurnam singh chaduni was suspended for 7 days

लगभग सात महीनों से जारी किसान आंदोलन में आगे बढ़कर हिंसा ले रहे हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की मुश्किलें बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरनाम...

चंडीगढ़: लगभग सात महीनों से जारी किसान आंदोलन में आगे बढ़कर हिंसा ले रहे हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की मुश्किलें बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह चढूनी को सात दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इन 7 दिनों में वह न स्टेज पर जाएंगे और न कोई बयान जारी करेंगे। इस बारे में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि चढूनी को कई बार ऐसे बयान देने से मना किया गया था। 

चढूनी का हमेशा से ही विवादों से गहरा नाता रहा है चाहे टिकैत मामला हो या राजनीति में आना। जब से केंद्र सरकार द्वारा कृषि क़ानून के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ है चढूनी हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहे है। ऐसे में एक बार फिर विवादों में घिरने के बाद सभी किसान जत्थेबंदियों की तरफ से अहम फैसला लिया गया है। 

हाल ही में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तान कहे जाने के बाद भी विवादों में आ गए थे। जिसके बाद वहां के लोगों ने भी गुरनाम सिंह चढूनी के बयान की कड़ी निंदा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार राकेश टिकैत पर भी विवादित बयान दिए थे। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!