Gurdaspur: महिला के बाहर जाते ही घर में घुसा चोर, 30 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2026 02:59 PM

gurdaspur theft at home

जिले में बेखौफ चोर ने महज आधे घंटे में बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में बेखौफ चोर ने महज आधे घंटे में बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि महिला आधे घंटे के लिए घर बंद कर सब्जी लेने गई थी। जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।

PunjabKesari

इस दौरान चोर ताला तोड़कर घर से 10,000 रुपये नकदी, LED और मिक्सर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोर चूल्हे के पीतल के बर्नर भी ले गए। घर का मालिक सोडा वाटर बेचने का काम करता है और उसने ये पैसे अपने मालिक से एडवांस लेकर घर में रखे थे, ताकि एक युवक हिमांशु के इलाज में मदद कर सके, जिसका एक दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। वहीं गली में लगे CCTV कैमरे में एक संदिग्ध चोर की तस्वीर भी कैद हुई है, जो नशे की हालत में झूमते हुए घर में घुसता नजर आ रहा है।

यह घटना शहर के मुख्य इलाके हनुमान चौक के पास दर्जियां गली में हुई। घर के मालिक चरणदास के मुताबिक चोर ताला तोड़कर घर में घुसा था और संभव है कि वह ताला भी अपने साथ ले गया हो। जब उसकी पत्नी सब्जी लेकर लौटी तो उसने दरवाजा खुला पाया और अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!