Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2026 05:04 PM

शहर में मंगलवार को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): शहर में मंगलवार को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, कुलदीप सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) गुरदासपुर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के मद्देनजर , पंजाब प्रेसिडेंट श्री युद्धवीर सिंह, श्री गुरु नाभा दास महाराज कमेटी गुरदासपुर ने निवेदन किया था कि 07 अप्रैल 2026 को गुरदासपुर जिले में एक बड़ी शोभा यात्रा निकाली जाए। इस शोभा यात्रा को देखते हुए शहर के कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा वाले स्कूलों-कॉलेजों में नहीं होगी छुट्टी
इसलिए, लोगों की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, गुरदासपुर जिले की सीमा के अंदर सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में 07 अप्रैल को दोपहर बाद आधे दिन की लोकल छुट्टी घोषित की जाती है। आदेश में कहा गया है कि उक्त छुट्टी उन स्कूलों/कॉलेजों पर लागू नहीं होगी जिनमें उस तारीख को बोर्ड, यूनिवर्सिटी के एग्जाम हैं।