पेट्रोल पंप पर दिन-दहाड़े ठगी! बिना पैसे दिए भागा ड्राइवर, घटना CCTV में कैद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 06:21 PM

daylight fraud at petrol pump driver flees without paying

गुरदासपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक कार चालक आया। उसने अपनी गाड़ी में 4550 रुपये का तेल डलवाया। इसके बाद वह स्कैन करने के बहाने गाड़ी से बाहर भी आया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए और बिना स्कैन किए ही गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया।

गुरदासपुर ( हरजिंदर गोराया):  गुरदासपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक कार चालक आया। उसने अपनी गाड़ी में 4550 रुपये का तेल डलवाया। इसके बाद वह स्कैन करने के बहाने गाड़ी से बाहर भी आया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए और बिना स्कैन किए ही गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया।

यह मामला गुरदासपुर के दोरांगला रोड स्थित बैंस फिलिंग स्टेशन का है, जहां काले रंग की गाड़ी और उसके चालक की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जब यह कार चालक फरार हुआ, तो पेट्रोल पंप पर काम करने वाली एक लड़की ने अपनी स्कूटी पर उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी उसे भी चकमा देकर भागने में सफल रहा। पेट्रोल पंप मालिक सुरिंदर सिंह बैंस ने बताया कि इस मामले की शिकायत संबंधित थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है।

वहीं, थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश का कहना है कि शिकायत के आधार पर गाड़ी के नंबर से मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!