एक लाख के लालच में 2 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कस्टडी में हो सकते हैं बड़े खुलासे

Edited By Urmila,Updated: 03 Apr, 2026 03:38 PM

2 youths arrested for firing for ransom at the behest of gangsters

बटाला के गांव मड़ियावाल में रात को एक घर पर फायरिंग की घटना को सुलझाकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गुरदासपुर (गुरप्रीत) : बटाला के गांव मड़ियावाल में रात को एक घर पर फायरिंग की घटना को सुलझाकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में बटाला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर फिरौती के लिए इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। SSP बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर CCTV फुटेज, टेक्निकल और फोरेंसिक जांच के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोषियों का पता लगाया। गिरफ्तार युवकों से जुर्म में इस्तेमाल दो हाई-टेक पिस्तौलें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान दोषियों ने माना कि उन्होंने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर यह जुर्म किया था। उन्हें बदले में एक लाख रुपये मिलने थे, लेकिन अभी तक रकम नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की उम्र भी काफी कम है और वे पैसों के लालच में इस जुर्म में शामिल हो गए। 

SSP ने यह भी बताया कि जिस व्यापारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, उसके घर पर पहले भी इसी तरह फायरिंग हो चुकी है। उस मामले में शामिल युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब यह दूसरी बार है जब इस घर को निशाना बनाया गया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों का रिमांड ले रही है और उम्मीद है कि और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!