तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, युवक की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2026 09:46 AM

accident

धारीवाल बड़ी नहर के पास एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): धारीवाल बड़ी नहर के पास एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय संदीप कुमार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर हादसे के बाद फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार कलियाणपुर का निवासी था और मोबाइल सिम बेचने वाली कंपनी में काम करता था। हादसे से पहले वह ढाबे से रोटी खाकर बाहर निकले थे, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!