Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Mar, 2026 07:37 PM

पंजाब सरकार की ओर से नाजायज माइनिंग रोकने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रावी दरिया में अवैध माइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है।
बामियाल (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब सरकार की ओर से नाजायज माइनिंग रोकने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रावी दरिया में अवैध माइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रावी दरिया में चल रही नाजायज माइनिंग पर छापेमारी की और तीन पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि रावी दरिया में नाजायज माइनिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और कई बार छापेमारी भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद माइनिंग करने वाले लोग इस अवैध काम से बाज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रावी दरिया में छापा मारा, जहां नाजायज माइनिंग की जा रही थी। मौके से तीन पोकलेन मशीनें जब्त की गईं और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने साफ कहा कि इलाके में किसी भी तरह की नाजायज माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here