Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 May, 2026 10:05 PM

विजिलेंस विभाग गुरदासपुर ने कार्रवाई करते हुए पावरकॉम विभाग के एक डिविजनल अकाउंटेंट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गुरदासपुर (विनोद) : विजिलेंस विभाग गुरदासपुर ने कार्रवाई करते हुए पावरकॉम विभाग के एक डिविजनल अकाउंटेंट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पावरकॉम विभाग से सेवानिवृत्त हुए जूनियर इंजीनियर बिशंबर दास का विभाग की ओर करीब एक लाख रुपये का भुगतान बकाया था। एसई पावरकॉम दफ्तर गुरदासपुर में तैनात डिविजनल अकाउंटेंट अमृतपाल सिंह पिछले करीब एक साल से इस भुगतान को लेकर टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि भुगतान जारी करने के बदले अमृतपाल सिंह ने बिशंबर दास से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
इस संबंध में बिशंबर दास ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाकर उन्हें निशान लगे 15 हजार रुपये देकर अकाउंटेंट के पास भेजा। जैसे ही अमृतपाल सिंह ने रिश्वत की रकम पकड़ी, विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उसे मौके पर ही काबू कर लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here