CM Mann के एक और करीबी पर CBI का शिकंजा, नाम परचे में शामिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 11:06 PM

cbi tightens the noose on another close associate of cm mann

सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर के बाद राज्य के आठ स्थानों पर सीबीआई ने दबिश दी है, जिसमें गुरदासपुर के भी एक नामी डाक्टर रोमी राजा के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। सीबीआई ने...

गुरदासपुर,  (हरजिंदर गोराया) :  सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर के बाद राज्य के आठ स्थानों पर सीबीआई ने दबिश दी है, जिसमें गुरदासपुर के भी एक नामी डाक्टर रोमी राजा के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। सीबीआई ने मंगलवार को गुरदासपुर ने भी डा. रोमी राजा के निवास स्थान पर भी दबिश की।

जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन सहित उनके करीबी पांच लोगों पर मामला सीबीआई की ओर से दर्ज किया गया है। जिसमें गुरदासपुर के नामवर डा. रोमी राजा महाजन का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि आज सीबीआई ने उक्त लोगों कि गिरफ्तारी के लिये राज्य के आठ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई वहीं गुरदासपुर में भी डा. रोमी राजा के आवास स्थान पर रेड की गई। लेकिन वहां से किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। बताते चलें कि डा. रोमी राजा पिछले काफी समय से चंडीगढ में शिफ्ट हो चुके थे और महज कुछ दिन पहले ही उनकी सेहत विभाग से रिटायरमेंट हुई थी। वर्णनीय है कि डा. रोमी राजा पिछले लंबे समय से राजनीतिक से जुड़े हुए थे और उनकी रिटायरमेंट पार्टी में भी कई नामवर राजनीतिक लोग शामिल हुए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!