फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मेडिकल स्टोर मालिक को धमकी… फिर शूटआउट की थी प्लानिंग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Apr, 2026 05:54 PM

ransom gang busted in gurdaspur

बटाला पुलिस ने डेरा बाबा नानक में एक मैडीकल स्टोर के मालिक से फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मैडीकल स्टोर पर गोलियां चलाने की साजिश रच रहे 2 युवाओं को पिस्टल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बटाला (बेरी): बटाला पुलिस ने डेरा बाबा नानक में एक मैडीकल स्टोर के मालिक से फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मैडीकल स्टोर पर गोलियां चलाने की साजिश रच रहे 2 युवाओं को पिस्टल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एस.एस.पी. बटाला डा. महताब सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक में एक मैडीकल स्टोर के मालिक को 29 मार्च को एक समाजविरोधी तत्व द्वारा फोन करके उनसे 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी जिस संबंधी पुलिस द्वारा थाना डेरा बाबा नानक में केस भी दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नोइस पुत्र नजीर मसीह निवासी पखोके टाहली साहिब और राजविन्द्र सिंह उर्फ राजा पुत्र भुपिन्द्र सिंह निवासी तरसिका हाल निवासी पंडोरी वडैच अमृतसर ने डेरा बाबा नानक के क्षेत्र में मैडीकल स्टोर पर गोलियां चलानी हैं और इनके पास हथियार भी हैं।

विदेशी हैंडलर के इशारे पर चलने वाली थी गोली

उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस ने उक्त युवाओं को वारदात करने से पहले ही पिस्टल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उक्त युवाओं ने बताया कि उन्होंने डेरा बाबा नानक में एक मैडीकल स्टोर पर गोलियां चलानी थी, यह वारदात विदेश में बैठे समाज विरोधी तत्व के कहने पर करनी थी और उसने ही उनको हथियार मुहैया करवाया था। एस.एस.पी. ने कहा कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त युवाओं को माननीय अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जा रहा है और इनसे और भी खुलासे होने की उम्मीद है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!