पंजाब में 2 करोड़ की बोली वाले गांव में Firing! ताबड़तोड़ चली गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2024 09:13 AM

gurdaspur firing news

जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गांव हरदोरवाल कलां में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है।

गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गांव हरदोरवाल कलां में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। 6-7 हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोली चलाई और एक ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में परिवार के सदस्य दविंदर सिंह और राजबीर पुत्र जंगा सिंह और बीबी हरदीप कौर पत्नी दविंदर सिंह ने  बताया कि हम अपने खेतों से घर लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ युवक मिले। वे वहां से अपने घर आ गये और कुछ देर बाद वे युवक अपने साथियों के साथ उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी। गनीमत से वे बच गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी ए. एस.आई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और वहां जाकर 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एस.एस.आई. बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले इस गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सरपंची के दावेदार की ओर से सरपंची के लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!