गुरबानी प्रसारण मामला, सी.एम. मान का SGPC व अकाली दल पर बड़ा हमला

Edited By Urmila,Updated: 22 May, 2023 02:41 PM

gurbani broadcasting case cm mann big attack on sgpc and akali dal

सी.एम. भगवंत मान संगरूर स्थित क्षेत्र चीमा मंडी पहुंचे हुए हैं जहां वह समागम को संबोधित कर रहे हैं।

पंजाब डेस्क: सी.एम. भगवंत मान संगरूर स्थित क्षेत्र चीमा मंडी पहुंचे हुए हैं जहां वह समागम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एस.जी.पी.सी. और अकाली दल पर बड़ा हमला किया है। सी.एम. मान ने सीधे-सीधे एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को घेरा है। उन्होंने संबोधन दौरान गुरबानी प्रसारण के मुद्दे उठाया है। इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एस.जी.पी.सी. प्रधान पर बरसते हुए कहा कि गुरबानी का प्रसारण बादलों के चैनलों पर क्यों चलना चाहिए। केवल एक चैनल का हक क्यों होना चाहिए। सभी चैनलों पर गुरबानी प्रसारण चलाने का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार सभी चैनलों पर गुरबानी प्रसारण चलाने को लेकर खर्चा उठाने के लिए तैयार है। 

सी.एम. मान ने गत दिन ट्वीट कर कहा था  कि गुरबानी प्रसारण सभी चैनलों ने पर चलना चाहिए किसी एक खास चैनल पर नहीं। उधर, एस.जी.पी.सी. के प्रधान धामी ने गुरबानी प्रसारण मामले में सी.एम. मान को जवाब देते हुए कहा कि यह धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी है। जिसे लेकर सी.एम. मान ने धामी को घेरते हुए कहा कि जब जालंधर में उपचुनाव का प्रचार हो रहा था तब वह अकाली दल के समर्थन में वोट मांग रहे थे। तब सी.एम. मान ने इसे लेकर ट्वीट किया था जिसका जवाब में एस.जी.पी.सी. के प्रधान धामी ने कहा था यह उनका निजी फैसला है। अब गुरबानी प्रसारण को लेकर धामी का जवाब है कि सी.एम.मान धार्मिक मामले में दखल दे रहे हैं। 

उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी घेरते हुए कहा कि वह अकाली दल के लिए काम करती है। अकाली दल के लिए फैसले लेती है। एस.जी.पी.सी. अकाली दल को पूछ कर जवाब देता है। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. प्रधान सियासी पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए हैं इसलिए अकाली दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश करती है। सी.एम. मान ने एस.जी.पी.सी. के प्रधान को कहा कि गुरबानी प्रसारण मामले में उनके जवाब का इंतजार रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!