यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 11 माह बाद शुरू होगी इस Route की शताब्दी सुपरफास्ट

Edited By Vatika,Updated: 05 Feb, 2021 12:34 PM

good news for travelers this route s shatabdi superfast will start

कोविड-19 के कारण पिछले 11 माह से बंद पड़ी गाड़ी संख्या 02005-6 शताब्दी सुपरफास्ट को 8 फरवरी से चलाने की घोषणा की गई है।

चंडीगढ़(लल्लन): कोविड-19 के कारण पिछले 11 माह से बंद पड़ी गाड़ी संख्या 02005-6 शताब्दी सुपरफास्ट को 8 फरवरी से चलाने की घोषणा की गई है। अंबाला मंडल के सीनियर डी.सी.एम. हरि मोहन ने बताया कि कालका-नई दिल्ली के बीच पैसेंजरों की मांग को ध्यान में रखते हुए रूट पर दूसरी शताब्दी को चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी ऑनलाइन तथा रिजर्वेशन काऊंटरों पर बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। 

यह ट्रेन दिल्ली से 8 फरवरी को चलेगी, जबकि कालका से नई दिल्ली के लिए 9 फरवरी को रवाना होगी। गाड़ी संख्या 02005 नई दिल्ली दैनिक शताब्दी स्पैशल रेलगाड़ी 8 फरवरी को नई दिल्ली से 17.15 बजे चलेगी और उसी दिन 21.15 बजे कालका पहुंचेगी। वापसी में 02006 कालका-नई दिल्ली दैनिक शताब्दी स्पैशल रेलगाड़ी 9 फरवरी को कालका से सुबह 06.15 बजे चलकर उसी दिन 10.15 बजे नई दिल्लीे पहुंचेगी। रेलगाड़ी पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, चंडीगढ़ स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से कालका-नई दिल्ली के बीच दूसरी शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कर दी गई है। इससे पहले कालका-नई दिल्ली के बीच 02011-12 ट्रेन पहले शुरू कर दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!