यात्रियों की भीड़ को देखते रेलवे का फैसला, साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2026 11:27 PM

number of trips of weekly special train extended due to passenger rush

ग्रीष्मकालीन एवं आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, तथा यात्रियों की मांग के अनुरूप उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 05193 छपरा - पठानकोट और ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट - छपरा साप्ताहिक विशेष...

जम्मू (तनवीर) : ग्रीष्मकालीन एवं आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, तथा यात्रियों की मांग के अनुरूप उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 05193 छपरा - पठानकोट और ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट - छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में अस्थायी विस्तार किया गया है। यह निर्णय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

विवरण अनुसार ट्रेन संख्या 05193 छपरा - पठानकोट साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक सोमवार को संचालित होती है, पूर्व में 13 जुलाई 2026 तक अधिसूचित थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन 20 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस विस्तारित अवधि में यह गाड़ी कुल 11 फेरे लगाएगी। 

इसी प्रकार वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट - छपरा साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, पूर्व में 15 जुलाई 2026 तक अधिसूचित थी। अब इसे 22 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है और इस अवधि में भी यह कुल 11 फेरे संचालित करेगी।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू मंडल श्री उचित सिंघल ने बताया कि, "यात्रियों की निरंतर मांग को ध्यान में रखते हुए हमने इन विशेष गाड़ियों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिले और वे बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए इस प्रकार के कदम समय-समय पर उठाता रहता है।" 

जम्मू मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है, ट्रेन की जानकारी व समय-सारणी हेतु IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा निकटतम आरक्षण काउंटर से सम्पर्क कर सकते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!