पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Edited By Kamini,Updated: 30 Jun, 2026 06:56 PM

mission samarth will start again in punjab schools

मिशन समर्थ 4.0 को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के तहत गर्मी की छुट्टियों के बाद मिशन समर्थ 4.0 को दोबारा लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

पंजाब डेस्क: मिशन समर्थ 4.0 को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के तहत गर्मी की छुट्टियों के बाद मिशन समर्थ 4.0 को दोबारा लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। छुट्टियों के बाद 1 जुलाई 2026 से तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन समर्थ 4.0 की गतिविधियां पहले जारी निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं कि 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक मिशन समर्थ 4.0 का संचालन सुचारू रूप से किया जाए और इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा किए गए छुट्टियों के काम को अध्यापकों द्वारा जांच करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की ग्रुपिंग उनके सीखने के स्तर के आधार पर की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अध्यापकों को दोबारा टेस्टिंग करने की भी अनुमति होगी। 

विभाग के मुताबिक, तीसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का एंडलाइन मूल्यांकन 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक कराया जाएगा। वहीं, ई-पंजाब ऐप पर संबंधित डेटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा एंडलाइन टेस्टिंग टूल 14 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की ई-मेल के माध्यम से स्कूल प्रमुखों के साथ साझा किया जाएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!