अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: मलेशिया से आए यात्री से 2.24 करोड़ का सोना बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2026 05:34 PM

gold worth 2 24 crore recovered from passenger arriving from malaysia

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने मलेशिया से आए एक यात्री के सामान से 2.24 करोड रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है।

अमृतसर ( नीरज): अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने मलेशिया से आए एक यात्री के सामान से 2.24 करोड रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार यात्री ने कड़ा और अन्य गहनों के रूप में सोने को अपने सामान में छुपाया हुआ था। जांच के दौरान सोना पूरे 24 कैरेट का निकला है। फिलहाल यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री मलेशिया से फ्लाइट के जरिए अमृतसर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद जब उसके सामान और व्यक्तिगत वस्तुओं की गहन जांच की गई तो अधिकारियों को सोना बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने सोने को बेहद शातिर तरीके से कड़ा और अन्य गहनों के रूप में छुपाकर रखा हुआ था ताकि वह जांच एजेंसियों की नजरों से बच सके।

इसी तरह कस्टम विभाग की टीम ने अलग-अलग मामलों में तस्करों से जप्त किए गए दो 2.11 करोड रुपए की कीमत के विदेशी सिगरेटों को हाई सिक्योरिटी कमेटी की निगरानी में जला दिया है। जानकारी के अनुसार 11,58,780 विदेशी सिगरेटो कौ जलाया गया है जिसको श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशो से आने वाले यात्रियों के सामान से जप्त किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!