Big News: पंजाब में अब फिर हुई Gas Leak की घटना, मची अफरा-तफरी

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2023 11:35 AM

gas leak in punjab breaking news

इससे पहले लुधियाना और फिर नंगल में बड़ी घटना हो चुकी है, यहां तक कि कई घर तबाह हो चुके है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के डेरा बस्सी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां  स्थित एक  कैमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री से गैस लीक हुई है,  वह गांव सैदपुरा नजदीक है। यह भी पता चला है कि  गांव सैदपुरा के गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाई गई कि लोग  अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और ए. सी. या कूलर भी ना चलाने की हिदायत दी गई। फिलहाल मौके पर  राहत और बचाव दल पहुंच गया है। डेराबासी के एस. एच.ओ. जसकंवल सिंह सेखों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात 10:30 बजे गैस लीक की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फैक्ट्री में पड़े 2 ड्रम से गैस लीक हुई है।  उन्होंने बताया कि इस पर काबू पा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले लुधियाना के ग्यासपुरा में भी गैस लीक का मामला सामने आ चुका है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।  इसके बाद नंगल में गैस लीक की खबर आई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!