Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2022 05:54 PM

बुटीक में काम करने वाले एक युवक को साथियों ने बुरी तरह घायल करके पिम्स अस्पताल के सामने फेंक दिया।
जालंधर: बुटीक में काम करने वाले एक युवक को साथियों ने बुरी तरह घायल करके पिम्स अस्पताल के सामने फेंक दिया। घायल व्यक्ति की पहचान सादिक पुत्र हसन निवासी पंजाब एवेन्यू के रूप में हुई है। बुटीक के मालिकों के अनुसार, सादिक उनका स्टाफ सदस्य है, जिसने अपने सहकर्मियों के साथ शराब पी और बाद में किसी बात को लेकर इनमें विवाद हो गया। इस दौरान साथियों ने सादिक पर जानलेवा हमला कर दिया।
इतना ही नहीं सादिक को घायल करने के बाद उसे पिम्स अस्पताल के सामने खून से लथपथ फेंक दिया गया, जिसके बाद रिलायंस शोरूम के कर्मचारियों ने राहगीरों को रोका और उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
हैरानी की बात यह है कि मौके पर पहुंचे थाना संख्या 7 के ए.एस.आई. विनय कुमार ने आरोपी की जांच करने की बजाय बुटीक के मालिकों की बातों पर आकर आरोपी पक्ष का समर्थन करना शुरू कर दिया। पीड़िता की बात सुनने के बजाय हमलावर का साथ दिया। ए.एस.आई. विनय कुमार लंबे समय से थाना नंबर 7 में तैनात हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here