फर्जी विजीलैंस अधिकारी बनकर विवाहिता से की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Apr, 2021 06:25 PM

fraud with married woman by becoming fake vigilance officer

डी.जी.पी. के कोटे से पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देने वाले फर्जी विजीलैंस अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): डी.जी.पी. के कोटे से पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देने वाले फर्जी विजीलैंस अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में रवीना पुत्री बलदेव राज ने बताया कि उसकी शादी 2018 में सतीश कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव आदोआना तहसील बलाचौर से हुई थी। उसके मायके घर के पास एक धार्मिक स्थान है जहां निर्मल उर्फ निम्मा पुत्र धर्म सिंह निवासी गढशंकर (होशियारपुर) माथा टेकने आता था, जो स्वयं को विजीलैंस में एक उच्च अधिकारी बताता था। 

उसने बताया कि पड़ोसी की मार्फत जान-पहचान होने पर उक्त अधिकारी ने बताया कि वह डी.डी.पी. के कोटे से पंजाब पुलिस में उसे भर्ती करवा सकता है। वह पहले से ही पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी तथा उसने पंजाब पुलिस व चंडीगढ़ पुलिस का ट्रायल भी पास कर लिया था। नौकरी की चाह में उसके सहित 2 लोगों ने उक्त फर्जी अधिकारी से पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सौदा 6.30 रुपए में तय कर 40 हजार रुपए दे दिए। 3 महीनों बाद उक्त अधिकारी ने उन्हें भरोसे में लिया कि डी.जी.पी. कोटे से उनका नाम लिस्ट में आ गया है और 2.90 लाख रुपए की राशि और ले ली।

रवीना ने बताया कि पूरी राशि देने के बावजूद उक्त व्यक्ति ने न तो उन्हें भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे वापिस किए। जब इस संबंध जानकारी एकत्रित की गई तो पता चला कि वह फर्जी अधिकारी है तथा उनकी राशि लेकर विदेश चला गया है। इस संबंधी थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!