क्लर्क के पेपर में पास करवाने का झांसा देकर मारी 25 हजार की ठगी

Edited By Vaneet,Updated: 15 Jan, 2020 07:16 PM

fraud of 25 thousand killed by pretending to pass in clerk s paper

क्लर्क के इम्तिहान में पास करवाने का झांसा देकर 25 हजार रुपए की ठगी मारने के दोष...

फरीदकोट(राजन): क्लर्क के इम्तिहान में पास करवाने का झांसा देकर 25 हजार रुपए की ठगी मारने के दोष के अंतर्गत स्थानिक थाना सिटी में जिले के सीनियर पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। 

मनजीत कौर पत्नी गुरभेज सिंह निवासी गली नंबर 7, डोगर बस्ती फरीदकोट ने सीनियर पुलिस कप्तान को शिकायत की थी जिसमें उसने नैब दास पुत्र हरी दास निवासी गांव पक्का पर यह दोष लगाया था कि उसने उसकी लड़की को क्लर्क के इम्तिहान में पास करवाने का झांसा देकर 25 हजार रुपए की ठगी मारी है। बताने योग्य कि इस शिकायत की पड़ताल सीनियर पुलिस कप्तान की तरफ से करवाए जाने उपरांत यह मुकदमा उक्त गांव पक्का निवासी पर दर्ज किया गया है जिसकी पड़ताल सहायक थानेदार हरदेव सिंह की तरफ से जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!