Edited By Kamini,Updated: 22 Jan, 2022 08:43 PM

संयुक्त समाज मोर्चा ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। मोर्चा ने सूची में .....
लुधियाना: संयुक्त समाज मोर्चा ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। मोर्चा ने सूची में 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बाघापुराना से भोला सिंह बराड़, सुल्तानपुर लोधी से हरप्रीत पाल सिंह विर्क, कपूरथला से कुलवंत सिंह जोशन, फतेहगढ़ चूड़ियां से बलजिंदर सिंह, भोआ रिजर्व से युद्धवीर सिंह, दीनानगर रिजर्व से कुलवंत सिंह, गिल रिजर्व से राजीव कुमार लवली, दसूया से राम लाल संधू, आदमपुर रिजर्व से पुरुषोत्तम हीर, कोटकपूरा से कुलबीर सिंह माता, फरीदकोट से रविंदरपाल कौर, बलाचौर से दलजीत सिंह बैंस, अटारी रिजर्व से रेशम सिंह, मौर मंडी से मोर्चा ने किसान आंदोलन दौरान सरगरम रहे लक्खा सिधाना को मैदान में उतारा है।
ज्ञात हो कि संयुक्त समाज मोर्चा ने पहले ही 57 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब 35 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कुल 92 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। संयुक्त समाज मोर्चा द्वारा 10 उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here