सोढल मेले में 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Edited By Urmila,Updated: 21 Sep, 2026 10:52 AM

police on alert for sodhal fair

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जालंधर (सुधीर): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेले के दौरान करीब 1000 पुलिस मुलाजिमों को मंदिर परिसर, मेला मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में लगाई जाएगी, ताकि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत बनी रहे और मुलाजिम पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा सकें।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग और मेला मार्ग पर सिविल कपड़ों में भी पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। ये कर्मचारी संदिग्ध व्यक्तियों, जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मंदिर के आसपास और मेला मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग भी करवाई जा रही है। सी.पी. ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने मंदिर परिसर का लिया जायजा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस के तमाम अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद डी.सी.पी मनप्रीत सिंह ढिल्लों द्वारा मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा कडे़ प्रबंध करने की विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

ट्रैफिक रूट प्लान भी होगा जारी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट प्लान जारी किया जाएगा ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मंदिर के सामने स्थापित होगा पुलिस कंट्रोल रूम, गुप्त स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने बताया कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर परिसर के सामने हर साल की तरह इस बार भी विशेष पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मेला मार्ग तथा आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर गुप्त रूप से सी.सी.टी.वी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम में बैठकर सी.सी.टी.वी कैमरों के माध्यम से पुलिस वाले संदिग्ध व्यक्तियों और जेबकतरों पर विशेष नजर रखेंगे।

मै खुद करुंगा मेला मार्ग का दौरा

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि वह स्वयं मेला मार्ग और श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगे। इसके बाद फिर समीक्षा पर अधिकारियों को कमिया दूर करने के निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

पी.सी.आर दस्ते भी रहेंगे सक्रिय

सी.पी. सतिंद्र सिंह ने बताया कि मेले के दौरान पी.सी.आर दस्तों को भी विशेष रूप से सक्रिय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला मार्ग व उसके के आसपास के कई क्षेत्रों में पैट्रोलिंग करने व संदिग्ध लोगों व जेब कतरों पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!