सरकार के आदेश पर जालंधर निगम में हलचल, कई अधिकारी व कर्मचारी ...

Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2025 01:27 PM

following government orders

पंजाब सरकार के आदेशों के बाद नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया गया करंट ड्यूटी चार्ज तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाता है।

जालंधर (खुराना) : पंजाब सरकार के आदेशों के बाद नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया गया करंट ड्यूटी चार्ज तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाता है। अब जो भी कर्मचारी या अधिकारी ऊंचे पद का काम देख रहे थे, वे सभी अपने मूल पदों पर वापस काम करेंगे। इस फैसले के बाद निगम में कई जगह माहौल बदल गया। कुछ अधिकारियों को यह फैसला पसंद नहीं आया, लेकिन अधिकतर कर्मचारियों ने इस कदम का समर्थन किया। उनका कहना है कि करंट ड्यूटी चार्ज के कारण कई लोग दबाव या प्रभाव के जरिये ऊंचे पदों का लाभ ले रहे थे।

सरकार पहले भी सी.डी.सी. पर रोक लगाने के आदेश दे चुकी थी, लेकिन फिर भी कई जगह यह प्रथा चलती रही। जालंधर निगम में तो कुछ आउटसोर्स जूनियर इंजीनियरों को भी सी.डी.सी. देकर एस.डी.ओ. का काम सौंप दिया गया था, जिसके बाद मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया। बताया जाता है कि पक्के जेई और एस.डी.ओ. अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई और विभाग के चंडीगढ़ बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी बात बताई। इसके बाद सरकार ने सी.डी.सी. खत्म करने के आदेशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए, जिनके अनुसार यह कार्रवाई हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!