जालंधर के इस चौक में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2024 12:35 PM

firing in jalandhar

जानकारी के अनुसार यहां बाइक सवार पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

पंजाब डेस्क : जालंधर के लम्मा पिंड चौक के नजदीक शनिवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां बाइक सवार पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फायरिंग से पहले युवक को पकड़ने की कोशिश की पर वह उनके काबू नहीं आया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

घटना को लेकर जानकारी देते हुए चश्मदीद ने बताया कि भीड़ के कारण बाइक सवार लम्मा पिंड चौक के पास रुका तो कार सवार आरोपियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पी.सी.आर. टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि आरोपी गोलियां चलाने के बाद पठानकोट चौंक की ओर गए हैं। आरोपियों का राहगीरों द्वारा पीछा किया गया पर वह भागने में सफल हो गए। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

      

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!